गाजियाबाद के मोदीनगर में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है। यह घटना 19 फरवरी की है, जब गोविंदपुरी निवासी तन्नु चौधरी और दिल्ली के हर्ष विहार निवासी हिमांशु चौधरी की शादी आरएस फार्म हाउस में हो रही थी।
शादी की रस्मों के बाद जब दूल्हा-दुल्हन डीजे फ्लोर पर नृत्य कर रहे थे, तभी हिमांशु ने राइफल से फायरिंग की। इसके बाद, दुल्हन तन्नु को भी एक बंदूक दी गई, और दोनों ने हथियार लहराते हुए फायरिंग की।
घटना का वीडियो वायरल होने के बाद एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि होने पर दूल्हा-दुल्हन दोनों के खिलाफ हर्ष फायरिंग का केस दर्ज किया गया है।
अब पुलिस यह जांच कर रही है कि फायरिंग में इस्तेमाल किए गए हथियार किसके थे और क्या वे लाइसेंसी थे। अधिकारियों के अनुसार, अगर हथियार वैध लाइसेंस पर जारी किए गए हैं, तो उनके लाइसेंस रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें