गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

शनिवार, 8 फ़रवरी 2025

गाजियाबाद में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 703 गिरफ्तार

 



गाजियाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। तीनों जोन में महज तीन घंटे के भीतर 703 लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी को थाने ले जाकर मेडिकल जांच कराई गई और फिर पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत चालान किया गया।


शिकायतों के बाद हुई कार्रवाई

शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर राहगीरों को परेशान कर रहे हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाया, जिसमें शराब के ठेकों के आसपास और अन्य सार्वजनिक स्थलों को खासतौर पर निशाने पर लिया गया।



तीनों जोन में इतने लोग गिरफ्तार


नगर जोन (315 गिरफ्तार):


कोतवाली घंटाघर: 67


विजयनगर: 57


सिहानी गेट: 31


नंदग्राम: 67


कवि नगर: 43


मधुबन बापूधाम: 50



ग्रामीण जोन (223 गिरफ्तार):


लोनी: 27


ट्रॉनिका सिटी: 21


अंकुर विहार: 14


लोनी बॉर्डर: 26


मसूरी: 17


मुरादनगर: 38


मोदीनगर: 20


निवाड़ी: 12


भोजपुर: 11


वेव सिटी: 13


क्रॉसिंग रिपब्लिक: 24


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए लोगों में युवा और बुजुर्ग दोनों शामिल थे। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी 

ताकि शहर में सार्वजनिक स्थलों पर अनुशासन बना रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गाजियाबाद बीजेपी को नया महानगर अध्यक्ष: मयंक गोयल को सौंपी गई कमान

  गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल की नियुक्ति कर दी गई है। रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे प्रदेश सर...