गाजियाबाद कचहरी में पिछले 37 दिनों से जारी वकीलों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इसकी घोषणा की और बताया कि अधिवक्ता गुरुवार से अदालतों में काम शुरू करेंगे।
बार अध्यक्ष ने कहा कि जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार ने पुलिस आयुक्त से वार्ता के बाद वकीलों के खिलाफ दर्ज सभी केस वापस लेने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि बार और बेंच की गरिमा बनाए रखने के लिए हड़ताल खत्म की गई है।
यह हड़ताल 29 अक्टूबर को जनपद न्यायाधीश की अदालत में हुई एक घटना के विरोध में शुरू हुई थी। उस दिन, एक जमानत अर्जी पर बहस के दौरान जनपद न्यायाधीश और पूर्व बार अध्यक्ष नाहर सिंह यादव के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने अदालत परिसर में ही वकीलों पर लाठीचार्ज कर दिया था। इस घटना के खिलाफ वकील 4 नवंबर से हड़ताल पर थे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें