गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2024

डेटिंग एप से ग्राहकों को बुलाकर ठगी करने वाले आठ गिरफ्तार




गाजियाबाद- सौरव दीक्षित। कौशांबी में पुलिस ने एक ठग गिरोह का खुलासा किया, जिसमें 5 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल थे। ये गिरोह डेटिंग ऐप के माध्यम से लोगों को अपने कैफे में बुलाकर अधिक बिल की वसूली करते थे और बिल नहीं देने पर बंधक बनाकर मारपीट करते थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।



एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह के अनुसार विकास गुप्ता निवासी दयालपुर दिल्ली ने डेटिंग एप के माध्यम से मिलने के नाम पर कैफे में बुलाकर खाने के सामान का मूल्य से अधिक बिल लगाने व बिल न देने पर बंधक बनाकर रुपये मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के खुलासे के लिए टीम का गठन किया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को इस मामले में खालिद उर्फ इमरान, नदीम, सुमित और पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया है।


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अपने कैफे में काम कर रही लड़कियों से डेटिंग एप से बात करके लड़कों को मिलने के नाम पर अपने कैफे पर बुलाते थे। लड़कों को कैफे में लाने के बाद उनके द्वारा आर्डर किए जाने वाले सामान के बिल में उसके मूल्य से छह गुना अधिक बिल देते थे। बिल नहीं देने पर उन्हें बंधक बनाकर उनके साथ मारपीट करते थे। पुलिस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

गुरुवार, 24 अक्टूबर 2024

गाजियाबाद में 3 करोड की घड़ियों की चोरी में शामिल 1 लाख का इनामी गिरफ्तार


 गाजियाबाद पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है! थाना इंदिरापुरम पुलिस टीम और स्वाट टीम ने मिलकर 01 लाख रुपये के वांछित अभियुक्त जितेन्द्र उर्फ जीतन साहनी को गिरफ्तार किया, जो महंगी घड़ियों की चोरी में शामिल था। यह चोरी 11 अगस्त 2024 को इंदिरापुरम के साईं क्रिएशन नामक घड़ियों के शोरूम से हुई थी, जिसमें करीब 03 करोड़ रुपये की घड़ियां चोरी हुई थीं।


पुलिस ने अब तक 13 अभियुक्तों की पहचान की है, जिनमें से 05 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है, और 08 अभियुक्त अभी भी वांछित हैं। इनमें से 06 अभियुक्तों पर 01 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं ताकि बाकी अभियुक्तों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके


गिरफ्तार अभियुक्तों में संतोष कुमार जायसवाल, रोहित कुमार पासवान, राजा पुत्र सुनील चौधरी, राकेश कुमार पुत्र पुनित कुमार जायसवाल और जितेन्द्र उर्फ जीतन साहनी शामिल हैं। पुलिस ने चोरी की 125 घड़ियां भी बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 46,36,048 रुपये है। यह पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि है और इससे अपराधियों में भी खौफ पैदा होगा।

मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024

देश की 25 के करीब प्रमुख शख्सियतों को हेसेन अंतराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी (जर्मनी) की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से किया गया सम्मानित



नई दिल्ली- बाधवान इंडिया  अवार्ड काउंसिल की तरफ से नई दिल्ली में आयोजित दीक्षांत समारोह में हेसेन अंतराष्ट्रीय यूनिवर्सिटी (जर्मनी) की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया। देश की 25 के करीब  इन प्रमुख शख्सियतों को डॉ. स्वर्णलता पंचाल    शोध वैज्ञानिक एम्स अंतरराष्ट्रीय मामलों के निदेशक (निम्स समूह)

जसवंत सिंह निरीक्षक (फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ), राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार डॉ. बाल्मीकि प्रसाद पूर्व निदेशक, कॉपोर्रेट मामलों के मंत्रालय, भारत सरकार



  विजेंद्र वत्स जी भाजपा अध्यक्ष पूर्वी दिल्ली

आर.एस.  सदस्य  समिति एवं पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल दिल्ली

डॉ. अनिल कस्तूरिया एडवोकेट सी.ए. हाई कोर्ट दिल्ली पूर्व

ने

के. हेमचंद (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर और प्रबंधन

पल्लवी कलांत्री श्रीवास्तव (डॉक्टर  ऑफ  फिलॉसफी) परामर्श मनोविज्ञान

निधि कांत (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) टैरो और अंकशास्त्र

अंकिता सिंह (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) आपराधिक कानून

विवेक भारद्वाज (डॉक्टर  ऑफ  लॉ)   आपराधिक कानून

नरेश कुमार (डॉक्टर  ऑफ  लॉ)   कानून

पिंकी सिंह (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) कानून

दिव्या मदेरणा ( डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी  ) कानून

मोहित कोछड़   (डॉक्टर  ऑफ   साइंस) आयुर्वेद

लीला नाथ कडेल (डॉक्टर  ऑफ   फिलॉसफी) बिजनेस अकाउंट

चंद्रकांत बाजीराव पाटिल (डॉक्टर  ऑफ   फिलॉसफी) शिक्षा

मुकेश जिंदल (डॉक्टर  ऑफ    फिलॉसफी) बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन

गोविंदा बहादुर गेमर (डॉक्टर  ऑफ    फिलॉसफी) डाइटरी सिप्लमेंट स्पेशलिस्ट

रशीद-अलहशन (डॉक्टर  ऑफ   फिलॉसफी) खेल प्रबंधन

 प्रणिता शर्मा बोडोर्लोई (डॉक्टर  ऑफ  फिलॉसफी) शिक्षा

प्रमोद कुमार (डॉक्टर  ऑफ   फिलॉसफी) राजनीति विज्ञान

पिंकी (डॉक्टर  ऑफ    फिलॉसफी) कानून

संजय गोयल (डॉक्टर  ऑफ   फिलॉसफी) सामाजिक कार्य

नारायण राव कड़ा (डॉक्टर  ऑफ    फिलॉसफी) वित्त को को इन उपाधियों से नवाजा इस  दीक्षांत समारोह में देश की प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं।

शनिवार, 19 अक्टूबर 2024

सात दिवसीय भागवत कथा का विधिवत समापन

 


शिप्रा सनसिटी में भारतीय धरोहर संस्था द्वारा आयोजित सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथाव्यास श्री पवन नंदन जी ने, जरासंध वध, सुदामा चरित्र के माध्यम से भक्तों के सामने दोस्ती की मिसाल पेश की और समाज में समानता का संदेश दिया। साथ ही भक्तों को बताया कि श्रीमद् भागवत कथा का सात दिनों तक श्रवण करने से जीव का उद्धार हो जाता है तो वहीं इसे कराने वाले भी पुण्य के भागी होते है। 



भगवान हमेशा सच्चे भक्तों में ही वास करते हैं। सुदामा चरित्र का बखान करते हुए कहा कि संसार में मित्रता भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की तरह होनी चाहिए। जिनकी कथा में सच्ची मित्रता दर्शाई गई है। आधुनिक युग में स्वार्थ के लिए लोग एक दूसरे के साथ मित्रता करते हैं और काम निकल जाने पर लोग एक दूसरे को भूल जाते हैं। 



जीवन में प्रत्येक प्राणी को परमात्मा से एक रिश्ता जरूर बनाना चाहिए। भगवान से बनाया गया वह रिश्ता जीव को मोक्ष की ओर ले जाएगा। सुदामा ने विपरीत परिस्थितियों में अपने सखा कृष्ण का चिंतन और स्मरण नहीं छोड़ा। जिसके फलस्वरूप कृष्ण ने भी सुदामा को परम पद प्रदान किया।



इस दौरान भजन गायन ने उपस्थित लोगों को ताल एवं धुन पर नृत्य करने के लिए विवश कर दिया। कथावाचक श्री पवन नंदन जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है, वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होते है, इतिहास इसका साक्षी है.


वहीं कथा समापन के दिन वैदिक हवन का आयोजन, आयोजन समिति की और से कथा प्रारंभ पर किया गया वही शाम कथा समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया.


कथा समापन पर आयोजन समिति ने सभी सेवा सहयोगियों आरती बालियान, स्वाति चौहान, निरुपमा चमोला, कविता सिंह, कविता पालिवाल , वीरेंद्र सिंह, वी डी शर्मा जी, ललित पांडे जी, संदीप कुमार, अविनाश चंद्र, कमल कांत शर्मा, मनोज डागा, उमा शंकर तोमर आदि का आभार व्यक्त किया


आयोजन समिति के धीरज अग्रवाल, अजय शुक्ला, सीपी बालियान, कपिल त्यागी, अनिल मेहंदीदत्ता, अविनाश चंद्र, सुशील कुमार, सुचित सिंघल, धर्मेंद्र सिंह ने आचार्य पवन नंदन जी स्नेशशील अश्रुपूर्ण विदाई सम्मान किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया.

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2024

गाजियाबाद में चौकी इंचार्ज और सिपाही पर हमला




गाजियाबाद।सौरव दिक्षित बुधवार रात लगभग 10 बजे भोजपुर के गांव कलछीना में सामुदायिक केंद्र में शराब पीने से मना करने पर कुछ युवकों ने चौकी इंचार्ज और एक सिपाही पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों का पीछा कर उन्हें पीटा, जिसमें सिपाही के सिर में डंडा लगने से वह घायल हो गया।


कलछीना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार द्वारा दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, वह और सिपाही कौशिंद्र सिंह गश्त पर थे, जब उन्होंने देखा कि कुछ युवक सामुदायिक केंद्र में शराब पी रहे थे। मना करने पर युवकों ने उनसे बदसलूकी की। सख्ती करने पर युवक वहां से चले गए। थोड़ी देर बाद, वे लाठी-डंडों के साथ वापस लौटे और दोनों पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।


हमले से चौकी प्रभारी और सिपाही चौंक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने दोनों का पीछा कर उन्हें पीटा, और एक युवक ने सिपाही कौशिंद्र सिंह के सिर पर डंडा मारा। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह की शिकायत पर अशोक, राहुल और चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मंगलवार, 15 अक्टूबर 2024

घरेलू सहायिका पर आटे में मूत्र मिलाकर रोटी बनाने का आरोप, मुकदमा दर्ज,ऐसे खुला मामला


गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक महिला ने अपनी घरेलू सहायिका रीना पर गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि रीना ने रसोई में एक बर्तन में मूत्र किया और फिर उसी बर्तन से रोटी बनाई। महिला ने यह आरोप कैमरे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद लगाया है। उन्होंने बताया कि रीना 8 साल से उनके घर खाना बना रही है और कई महीनों से उनका परिवार लीवर की बीमारी से ग्रसित है। महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है और पुलिस जांच कर रही है।


एएसपी वेव सिटी लिपि नगायच ने कहा कि घरेलू सहायिका द्वारा बर्तन में मूत्र करने और रोटी बनाने के मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जांच के नतीजों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024

डासना में जुमे की नमाज,शांतिपूर्ण तरीके से अदा की गई


डासना क्षेत्रांतर्गत कस्बा व गांवों की मस्जिदों में शान्तिपूर्वक जुमे की नमाज अदा की गई। पूरे क्षेत्र में मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा पहरा रहा। डासना कस्बे में डीसीपी ग्रामीण के नेतृत्व में जुमे की नमाज से पूर्व गलियों में पुलिस के साथ आरएएफ व पीएसी के जवानों ने पैदल मार्च किया। कस्बे में माहौल पूर्ण रूप से शान्ति पूर्वक रहा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से ड्रोन कैमरे से भी देख-रेख रखी।



जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। मस्जिद के इमामों और मौलानाओं ने नमाज से पूर्व क्षेत्र में पूरी तरह शांति अमन और चैन बनाए रखने की अपील भी की।

नमाज के बाद लोगों ने देश में शांति और अमन-चैन की दुआएं मांगींमस्जिदों के बाहर पुलिस तैनात रही। मदनी मस्जिद के मौलाना शाहिद अय्यूबी ने जुमे के खुतबे में कहा कि इस्लाम धर्म ने कभी किसी धर्म के खिलाफ नफरत नहीं फैलाई और पैगम्बर इस्लाम ने बदला लेने के बजाय शांति और सहनशीलता का रास्ता चुना।



आज दिनांक 11.10.24 को पुलिस उपायुक्त, ट्रांस हिंडन जोन ने थाना शालीमार गार्डन क्षेत्र में आगामी त्योहारों के मद्देनज़र शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त की। इस गश्त का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करना भी था। पुलिस उपायुक्त ने पुलिस बल के साथ मिलकर यह अभियान चलाया ताकि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे। 

शुक्रवार, 4 अक्टूबर 2024

जानिए अश्लील वीडियो बनाने के आरोपी महंत मुकेश गिरि के मामले में हाईकोर्ट का क्या रहा निर्णय

 



इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के गंगानगर घाट पर महिलाओं का वीडियो बनाने के आरोपी महंत मुकेश गिरि को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। उन्हें सख्त शर्तों का पालन करना होगा। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया। मामला मुरादनगर थाना क्षेत्र का है, जहां महंत पर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग करने और धमकी देने का आरोप है।


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में आरोपी महंत मुकेश गिरि को सशर्त अग्रिम जमानत दे दी है। यह आदेश न्यायमूर्ति विक्रम डी. चौहान की अदालत ने दिया है। महिला ने आरोप लगाया था कि जब वह अपनी बेटी के साथ चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने गई थी, तो उसने वहां सीसीटीवी कैमरा देखकर हैरान हो गई। इसके बाद उसने महंत से सवाल किया, तो उसने उसे धमकी दी ¹।

मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024

दुर्गा पूजा का महत्व

 



गाजियाबादइस दुर्गा पूजा में, हम न केवल देवी का, बल्कि भारत में महिलाओं की अदम्य भावना का भी जश्न मनाते हैं। इस वर्ष शिप्रा रिवेरा दुर्गा पूजा और संस्कृत समिति की थीम "शक्ति - भीतर की शक्ति" है, जो उन महिलाओं की ताकत, लचीलेपन और उपलब्धियों के लिए एक श्रद्धांजलि है जो अपने रोजमर्रा के जीवन में देवी दुर्गा के सार को अपनाती हैं।


शिप्रा रिवेरा सर्बोजोनिन दुर्गा पूजा और संस्कृत समिति की महिलाएं दुर्गा पूजा समारोह का नेतृत्व करेंगी और अनगिनत भारतीय महिलाओं का सम्मान करेंगी, जो दुर्गा की तरह साहस और अनुग्रह के साथ चुनौतियों का सामना करती हैं।


उनकी यात्रा, उनकी जीत और उनकी अदम्य भावना का जश्न मनाने में हमारे साथ शामिल हों। आइए हमारा पंडाल आशा की किरण बने और लैंगिक समानता, महिलाओं के अधिकारों और सशक्तिकरण के लिए कार्रवाई का आह्वान हो। आइए, साथ मिलकर हर महिला के भीतर की शक्ति को पहचानें और एक ऐसे समाज की दिशा में काम करें जहां हर लड़की अपनी पूरी क्षमता से आगे बढ़ सके।


देवी दुर्गा हम सभी को हर महिला को सशक्त बनाने, उत्थान करने और सम्मान देने की शक्ति प्रदान करें।


मौसमी दास

महासचिव

( *शिप्रा रिवेरा सार्बोजोनिन दुर्गा पूजा और संस्कृत समिति)

गाजियाबाद में 2450 जगहों पर होलिका दहन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट पर

  गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 2b में होलिका दहन की तैयारी की तस्वीर  गाजियाबाद में होली पूजन और होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ...