गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

बुधवार, 24 जुलाई 2024

इंदिरापुरम पुलिस ने हुक्का बार पर मारा छापा

 

ये है संचालक रजत चौहान जो फिर से गिरफ्तार हुए,जिनपर अवैध हुक्का बार संचालन के ही दर्जनों मुकदमे इंदिरापुरम थाने में दर्ज है

पुलिस ने हुक्का बार में मारा छापा, चार गिरफ्तार




इंदिरापुरमअभयखंड काला पत्थर मार्ग पर चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ा। पुलिस ने बार से हुक्का समेत अन्य सामान बरामद किया।

 एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पुलिस उपनिरीक्षक महेंद्र पाल सिंह अभय खंड काला पत्थर मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि तमारा हुक्का बार में अवैध हुक्का बार चल रहा है। बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि कुछ लोग हुक्का पी रहे हैं। पुलिस ने मौके से चार लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने अपने नाम रजत चौहान, गौरव यादव, हिमांशु और विशाल बताए हैं। हुक्का बार का संचालक रजत चौहान है जो कि पहले भी कई बार गिरफ्तार हो चुका है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज की


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गाजियाबाद बीजेपी को नया महानगर अध्यक्ष: मयंक गोयल को सौंपी गई कमान

  गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महानगर अध्यक्ष पद पर मयंक गोयल की नियुक्ति कर दी गई है। रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे प्रदेश सर...