गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

रविवार, 17 दिसंबर 2023

गाजियाबाद के वसुंधरा होली फील्ड स्कूल वैन को टक्कर मारने वाली टाटा सूमो का चालक गिरफ्तार

 

मोके पर पहुंचे चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप कार्यवाही करते हुए 

गाजियाबाद के वसुंधरा होली फील्ड स्कूल वैन को टक्कर मारने वाली टाटा सूमो का चालक गिरफ्तार




ट्रांस हिंडन।

गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर चार में शुक्रवार दोपहर स्कूल वैन मारने वाली टाटा सूमो कार के चालक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हादसे के बाद संभागीय परिवहन विभाग ने दोनों वाहनों का निरीक्षण किया और दोनों पर 39.50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। हादसे में घायल बाकी 3 बच्चों को 24 घंटे की निगरानी के बाद शनिवार शाम छह बजे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वसुंधरा स्थित होली फील्ड स्कूल की छुट्टी के बाद वैन चालक मोनू बच्चों को घर छोड़ने जा रहा था। वार्तालोक सोसाइटी के पास हूटर बजाकर आ रही टाटा सूमो कार के चालक ने वैन में टक्कर मार दी थी। वैन पलटने से इसमें बैठे नौ बच्चे चोटिल हो गए थे। आरोप था कि सूमो का चालक गलत दिशा में और तेज रफ्तार से आ रहा था। बच्चों को नज़दीकी अस्पताल ली क्रेस्ट मैं  भर्ती कराया गया था। स्कूल के प्रबंधक बीएस तोमर ने थाना इंदिरापुरम में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी ट्रांस हिंडन शुभम पटेल ने बताया कि कैला विहार में रहने वाले चालक अंकित को गिरफ्तार कर लिया है।जांच कर आगे की कार्रवाई करेंगे।


10 साल पूरे होने पर भी सड़कों पर खुली दौड़ रही थी सुमो

एआरटीओ राघवेंद्र सिंह ने शनिवार को जब्त किए गए दोनों वाहनों का निरीक्षण किया तो पता चला कि सूमो डीजल वाहन है और 10 साल पूरे कर चुकी है। एनजीटी के नियमों का उल्लंघन कर इसे गाजियाबाद में चलाया जा रहा था। नौ सीटर वाहन होने के कारण इसके लिए हर साल फिटनेस प्रमाण-पत्र लेना आवश्यक है, लेकिन 2016 से इसकी फिटनेस चेक नहीं कराई गई। इंश्योरेंस और पीयूसी सर्टिफिकेट भी नहीं था। सूमो के 22.50 हजार रुपये के चालान किया गया है।


3 महीने पहले भी सीज हुई थी वैन

एआरटीओ ने बताया कि स्कूल वैन के रूप में चलाई जा रही मैक्सी कैब ऑल इंडिया परमिट है। परमिट के उद्देश्य का उल्लंघन कर स्कूली बच्चों को लाने ले जाने में किया जा रहा था। रोड टैक्स बकाया होने के कारण इस कैब को विभाग ने अक्टूबर में सीज किया था। इसका फिटनेस प्रमाण-पत्र अक्टूबर 2023 में पूरा हो गया था। इसका इंश्योरेंस भी नहीं था। इसीलिए कैब पर भी 17 हजार रुपये का चालान किया गया है।



बेसिक शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

हादसे के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल की जांच शुरू कर दी है। खंड शिक्षा अधिकारी व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को स्कूल का जायजा लिया। साथ ही बच्चों व अभिभावको से भी बात की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गाजियाबाद में 2450 जगहों पर होलिका दहन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट पर

  गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 2b में होलिका दहन की तैयारी की तस्वीर  गाजियाबाद में होली पूजन और होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ...