गाजियाबाद पुलिस ने 'ऑपरेशन पाताल' चलाया। यह ऑपरेशन अवैध हथियार बनाने और उसकी तस्करी करने वालों के खिलाफ था। बीते 24 घंटे में पुलिस ने दो अवैध हथियार फैक्ट्रियां पकड़ी। विभिन्न स्थानों से कुल 25 आरोपियों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। सभी जगहों से कुल 75 बने और अधबने हथियार बरामद हुए हैं।
SSP मुनीराज जी. के अनुसार, गाजियाबाद नगर क्षेत्र में 14 युवकों को 14 अवैध हथियारों संग पकड़ा गया। जबकि देहात क्षेत्र में 11 युवकों की गिरफ्तारी हुई है। मसूरी थाना क्षेत्र में ग्राम नूरपुर से बड़का आरिकपुर जाने वाले रास्ते पर खंडहर मकान में अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है। यहां से अनवर और फाजिल को पकड़ा है। 11 तमंचे, 18 अधबने तमंचे और अन्य औजार बरामद हुए हैं। मोदीनगर पुलिस ने रविंद्र नामक हथियार सप्लायर को पकड़ा है। रविंद्र ने ऑन डिमांड हथियार सप्लाई की बात कुबूली है। इससे 7 तैयार तमंचे और 12 अधबने तमंचे मिले हैं। भोजपुर थाना पुलिस ने अकरम, आमिर, वकील और अय्यूब को गिरफ्तार करके 4 तमंचे बरामद किए हैं। निवाड़ी और मुरादनगर पुलिस ने भी अवैध हथियारों संग कई युवकों को पकड़ा है।
SP देहात ईरज राजा ने बताया, पिछले साल 7 शस्त्र फैक्ट्रियां गाजियाबाद में पकड़ी थीं। उसके बाद शस्त्र बनाने और सप्लाई की घटनाओं में काफी कमी आई। इसके बाद हमने 'ऑपरेशन पाताल' चलाया। पहले राउंड के ऑपरेशन में कुल 25 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। यह ऑपरेशन आगे भी जारी रहेगा।