गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

गुरुवार, 27 जनवरी 2022

जानिए आपके इंद्रापुरम ,वसुंधरा मैं इस महीने कितनी हुई चोरियां



 इंद्रापुरम ,वसुंधरा मैं घर के बाहर से ही हुई गाड़ियां  चोरी -जनता परेशान 


दिनांक: 10:01:2022 को सेक्टर 5 वसुंधरा से सूरज जैन के घर के नीचे से कीमती मोटरसाइकिल R15 चोरी।

दिनांक: 13:01:2022 को इंदिरापुरम से संजय के की ईको गाड़ी चोरी।

दिनांक: 15:01:2022 को इंदिरापुरम अभय खंड3 से आशीष सिंह  के घर के नीचे से कीमती मोटरसाइकिल पल्सर200 चोरी।

दिनांक: 18:01:2022 को नीति खंड 1 से कुमार राजीव के घर के नीचे से हौंडा एक्टिवा चोरी।


नियमित पुलिस गश्त के बावजूद नहीं थम रही चोरी की वारदातें, गश्त व्यवस्था पर उठे सवाल


दिनांक: 18:01:2022 को इंदिरापुरम न्याय खंड  1  से राम दत्त शर्मा  की मोटरसाइकिल डिस्कवर चोरी।



दिनांक: 20:01:2022 को वसुंधरा सेक्टर 1  से राज कुमार की स्कूटी चोरी।

दिनांक: 20:01:2022 को इंदिरापुरम शक्ति  खंड 4 से जगदीश्वर सिंह की स्कूटी एविएटर चोरी।

दिनांक: 23:01:2022 को वसुंधरा सेक्टर 11 मीनाक्षी भारद्वाज  की गाड़ी स्विफ्ट चोरी। 

दिनांक: 23:01:2022 को वसुंधरा सेक्टर 9 से आशीष शर्मा की गाड़ी ब्रीजा चोरी।

दिनांक: 23:01:2022 को न्याय खंड 3 नवाब खां से स्प्लेंडर मोटरसाइकिल हुई चोरी।

दिनांक: 24:01:2022 को शक्ति खंड 4 से निखिल कुमार की अपाचे मोटरसाइकिल  हुई चोरी।

दिनांक: 24:01:2022 को सेक्टर 2 वसुंधरा से विनोद कुमार दुबे  की स्विफ्ट गाड़ी हुई चोरी।

दिनांक: 24:01:2022 को सेक्टर 5 वसुंधरा से बृजेश की कीमती ईको गाड़ी हुई चोरी।






मंगलवार, 11 जनवरी 2022

भाजपा को बड़ा झटका,थामा सपा का हाथ

 

भाजपा  को सपा ने दिया बड़ा झटका, बिल्सी के विधायक Radha Krishna Sharma SP में शामिल,अखिलेश यादव ने राधा कृष्ण शर्मा को दिलाई पार्टी की सदस्यता।

बिलसी (बदाऊं) से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आरके शर्मा सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल हो गए। शर्मा पिछले कुछ महीनों में सपा में शामिल होने वाले तीसरे भाजपा विधायक हैं। उन्होंने 2017 के राज्य चुनावों में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, बसपा उम्मीदवार को 28,000 मतों के अंतर से हराया था।

एक और बड़े घटनाक्रम में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इमरान मसूद ने पार्टी छोड़ दी और कहा कि वह सपा में शामिल होने के बारे में अपने समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और अखिलेश यादव से मिलने का समय मांगेंगे। मसूद ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा से मुकाबला करने के लिए केवल सपा ही काफी मजबूत है। मसूद ने आखिरी बार 2007 में सहारनपुर के मुजफ्फराबाद से विधानसभा चुनाव जीता था और पश्चिम यूपी में कम से कम आधा दर्जन सीटों पर उसकी पकड़ है।

बिलसी और सहारनपुर में दूसरे चरण में 14 फरवरी को मतदान होना है

पत्नी की हत्या कर होटल से फरार

 


             पत्नी की हत्या कर होटल से फरार 


खोड़ा क्षेत्र के दर्शन होटल के कमरे में सोमवार को 27 वर्षीय विवाहिता की हत्या कर दी गयी. पुलिस को उसके लापता पति, जिसके साथ महिला होटल के कमरे में थी, को इस मामले में आरोपी होने का संदेह है और उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।



मृतक की पहचान प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है और वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती थी। उसका पति अर्जुन कुमार (30) हापुड़ का रहने वाला है और वहां एक पेट्रोल पंप पर काम करता था।

पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच वैवाहिक समस्याएं थीं और इसलिए वे अलग-अलग रहते थे। वे अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए सोमवार को होटल में मिले थे, लेकिन माना जाता है कि अर्जुन ने उसे मार डाला और भाग गया। "सोमवार की सुबह करीब 9 बजे, प्रियंका एक बैग और एक टिफिन बॉक्स के साथ होटल आई। थोड़ी देर बाद, जोड़े ने खाना खाया और हमें लगता है कि जब वह हाथ धोने गई, तो उस पर पीछे से चाकू से हमला किया गया।




 इंदिरापुरम के सर्कल ऑफिसर अभय कुमार मिश्रा ने कहा, "उसने उसके पति की गर्दन और पेट में कई बार वार किया।"

एक बार आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी तो वह अपना बैग लेकर भाग गया। जब होटल के कर्मचारियों ने भुगतान के लिए कहा, तो उसने जवाब दिया कि उसकी पत्नी कुछ ही मिनटों में आएगी और भुगतान कर देगी। लेकिन जब वह एक घंटे से अधिक समय तक बाहर नहीं आई तो होटल के एक स्टाफ सदस्य को कमरे में भेज दिया गया। दरवाजा खुला मिला और महिला बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी। होटल ने तब पुलिस को फोन किया, ”मिश्रा ने कहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। मिश्रा ने कहा, "शिकायत के आधार पर, अर्जुन के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या की सजा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है।"

रविवार, 9 जनवरी 2022

हिमांशु यादव बने राष्ट्रीय सचिव



 इंजी. हिमांशु यादव को समाजवादी युवजन सभा का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया



 सपा के वरिष्ठ नेता हिमांशु यादव को समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्र कार्यकारिणी में सचिव बनाया गया है हिमांशु यादव के समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्र कार्यकारिणी मे सचिव बनने की जानकारी मिलने के बाद से उन्हें बधाई देने वालों का सिलसिला चल रहा है हिमांशु यादव को समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर लखनऊ में पार्टी कार्यालय पर समाजवादी युवजन सभा की राष्ट्र कार्यकारिणी में सचिव नियुक्त किए जाने पर मनोनयन पत्र सौंपा |  राष्ट्रीय अध्यक्ष युवजन सभा मोहम्मद फहद ने आशा व्यक्त की है कि हिमांशु यादव पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर संगठन को और अधिक बल व गतिशीलता प्रदान करेंगे राष्ट्रीय सचिव बनने पर हिमांशु यादव ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद का आभार जताया और कहां कि वे पार्टी के सच्चे सिपाही हैं पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे वह पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ पूरा करेंगे पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचा कर पार्टी को मजबूत करना तथा इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के साथ अखिलेश यादव को पुनः प्रदेश का मुख्यमंत्री बनवाना ही उनका एकमात्र लक्ष्य है. स्वागत करने वालों में निखिल चौहान

अंकुरपाल

रजनीश कौशिक 


हर्ष कसाना 

शेंकी  सिंघल

यश कांडपाल

मन्नी गौर

अमित पाल

नागेंद्र चौहान

विकास त्यागी मौजूद रहे .

शनिवार, 8 जनवरी 2022

जाने क्या है आचार संहिता



आचार संहिता क्या होता है (What is a code of conduct)?

आचार संहिता के नियम कानून व प्रावधान (Code of Conduct Rules)

चुनाव के समय आचार संहिता (Code of Conduct) लागू की जाती है जिसे चुनाव आचार संहिता भी कहते है, अधिकतर लोगों को आचार संहिता के विषय में जानकारी नहीं होती है, जिससे वह इसका उलंघन करते है | भारत (India) में जब भी चुनाव का आयोजन होता है, वहां पर आदर्श आचार संहिता (Model Code of Conduct) को लगाया जाता है | चुनाव की तारीखों के साथ ही इसकी घोषणा कर दी जाती है | यह नतीजे आने तक जारी रहती है | इस समय राजनीतिक दलों और राजनेताओं को कुछ विशेष नियमों का पालन करना पड़ता है | इन व्यापक धारा के लगने से दंगे व झगड़े जोकि चुनावी माहौल में बहुत ही आम बात है, नियंत्रण में कर लिया जाता है | इलेक्शन कमिशन ऑफ़ इंडिया (ECI) मॉडल कॉड ऑफ़ कंडक्ट के नियमो को बड़ी सख्ती से पालन कराता है और किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने पर तुरंत कार्यवाही करने का आदेश उस क्षेत्र के अधिकारी को देता है | यह सुनिश्चित भी करता है कि चुनाव सही प्रकार से सम्पन्न हो |

आचार संहिता क्या होता है (What is a code of conduct)?

आचार संहिता को भारतीय चुनावों का सबसे महत्वपूर्ण भाग माना जाता है | आचार संहिता चुनाव समिति द्वारा बनाया गया वो दिशानिर्देश होता है, जिसे सभी राजनीतिक पार्टियों को मानना अनिवार्य है | आचार संहिता का अर्थ (Meaning of aachar sanhita in hindi) उन नियमो से है जो उस समय अस्तित्व में आते है और उनके द्वारा ही पार्टियों की कार्यप्रणाली पर नज़र रखी जाती है |

आचार संहिता के नियम कानून व प्रावधान (Code of Conduct Rules)

आचार संहिता लागू होने के बाद सार्वजनिक धन के प्रयोग पर रोक लगा दी जाती है, जिससे किसी राजनीतिक दल या राजनेता को चुनावी लाभ न प्राप्त हो सके |

चुनाव प्रचार के लिए सरकारी गाड़ी, सरकारी विमान या सरकारी बंगले का प्रयोग नहीं किया जा सकता है |

मतदाताओं को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए किसी भी तरह की सरकारी घोषणाओं, लोकार्पण, शिलान्यास पर रोक लगा दी जाती है |

पुलिस की अनुमति के बिना कोई भी राजनीतिक रैली नहीं की जा सकती है |

धर्म के नाम पर वोट की मांग नहीं की जा सकती है |

इस दौरान सरकारी खर्च से किसी भी प्रकार का ऐसा आयोजन नहीं किया जाता है जिससे किसी भी दल विशेष को लाभ प्राप्त हो सके | राजनीतिक दलों के आचरण और क्रियाकलापों पर नजर रखने के लिए चुनाव आयोग पर्यवेक्षक (Observer) नियुक्त करता है |


गाज़ियाबाद पुलिस की तरफ चुनाव को लेकर नंबर किया सर्कुलेट। 9643208971 आचार सहिंता उलंघन करने पर कोई भी इस नंबर पर सम्पर्क करके शिकयत कर सकता है।

वीडियो और फोटो इस नंबर  वाट्सएप कर सकते है।


आचार संहिता कब लगती है | Duration of Code of Conduct

चुनाव की घोषणा चुनाव आयोग के द्वारा की जाती है, इसके साथ ही आचार संहिता लागू कर दी जाती और यह चुनाव के परिणाम के साथ ही समाप्त हो जाती है | चुनाव के शुरू होने से पहले यह ECI द्वारा चुनावी क्षेत्र में लगा दी जाती है|

आचार संहिता से क्या होता है?

आचार संहिता का उद्देश्य पार्टियों के बीच मतभेद टालने, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराना होता है | इसके माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी राजनीतिक पार्टी, केंद्रीय या राज्य की अपने आधिकारिक पदों का चुनावों में लाभ लेने हेतु गलत प्रयोग न कर सके | इस प्रकार मॉडल कोड ऑफ़ कंडक्ट का माध्यम से चुनाव का समापन उचित प्रकार से करा लिया जाता है |

शनिवार, 1 जनवरी 2022

जम्मू-कश्मीर के वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़:12 लोगों की मौत

 


*वैष्णो देवी भगदड़ हादसे में 12 लोगों की मौत, जान गंवाने वालों में गाजियाबाद की स्वेता भी शामिल*



जम्मू के कटरा में देर रात करीब ढाई बजे श्रद्धालुओं के समूह में मचे भगदड़ की वजह से यह हादसा हुआ। अभी तक उत्तर प्रदेश के 4 लोगों की शिनाख्त हो चुकी है। इनमें गाजियाबाद निवासी श्वेता सिंह (35), सहारनपुर निवासी धर्मवीर सिंह (35), सहारनपुर के ही विनीत कुमार (38), गोरखपुर के अरुण प्रताप सिंह (30) शामिल हैं। CM योगी ने भी दुख प्रकट किया है।


इसके अलावा जिन चार लोगों की शिनाख्त हुई है, उनमें दिल्ली के बदरपुर निवासी विनय कुमार (24), और सोनू पांडेय (24), हरियाणा के झज्जर की निवासी ममता (38), जम्मू के राजौरी के धीरज कुमार (26) शामिल हैं। अन्य मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके अलावा दर्जन भर से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।


अस्पताल प्रशासन से मिली मृतकों की सूची 

धीरज कुमार (25) नोशेरा राजोरी जम्मू-कश्मीर 

स्वेता सिंह (35) पत्नी विक्रम सिंह गाजियाबाद 

धरमवीर सिंह साला पुर सहारनपुर यूपी 

विनीत कुमार पुत्र वहीरपार सिंह सहारनपुर यूपी 

डा. अर्जुन प्रताप सिंह पत्र सतप्रकाश सिंह गोरखपुर यूपी 

विनय कुमार (24) महेश चंद्र बदरपुर दिल्ली 

सोनू पांडे पुत्र नरेंद्र पांडे बदरपुर दिल्ली 

ममता पत्नी सुरेंद्र बीरी झांझर हरियाणा


इस बीच प्रशासन ने एहतियात के बाद यात्रा फिर से शुरू कर दी है। यात्रा के लिए सुरक्षा बढ़ा दी गई है और भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है। जगह जगह पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। शासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं ताकि देश भर से लोग अपने परिजनों के बारे में जानकारी हासिल कर सकें। इन नंबरों पर संपर्क कर जानकारी घायलों/मृतकों के बारे में जानकारी ली जा सकती है।

गाजियाबाद में 2450 जगहों पर होलिका दहन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट पर

  गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 2b में होलिका दहन की तैयारी की तस्वीर  गाजियाबाद में होली पूजन और होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ...