गाज़िआबाद की सभी खबरे,ग़ज़िआबाद मैं बढ़ता अपराध ,अपराध के खिलाफ आवाज़ ,सच लिखने वाला चैनल ,ग़ज़िआबाद की सभी खबरे,पुलिस प्रशासन से जुडी सभी खबरे,Ghaziabad news,up police,Ghaziabad police ,ghaziabad News 📰

बुधवार, 3 मार्च 2021

हाथरस हत्याकांड



 आपको बता दें कि सोमवार को खेत में आलू की खोदाई करवा रहे किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। करीब ढाई साल पहले किसान ने मुकदमा दर्ज कराया था कि गौरव ने उसके घर में घुसकर उसकी बेटी से छेड़छाड़ की। अब गौरव इस मुकदमे को वापस लेने और उनकी छोटी बेटी से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 




हाथरस जिले के सासनी क्षेत्र के एक गांव में किसान की हत्या के चर्चित मामले में पुलिस ने दो इनामी अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर ली है। इन दोनों अभियुक्तों रोहिताश व निखिल पर सुबह ही पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अभी मुख्य आरोपी गौरव उर्फ रुद्राक्ष पंडित पुलिस की पकड़ से दूर है। उस पर पुलिस ने एक लाख का इनाम घोषित किया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। बता दें कि अब तक इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 

वहीं, मंगलवार को किसान के नाराज परिजनों ने हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर किसी तरह उनको राजी किया। सोमवार की आधी रात को ही पुलिस-प्रशासन ने आनन फानन पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया था। मंगलवार को भतीजे ने मुखाग्नि दी। गांव और परिवार का माहौल गमगीन है। दूसरी ओर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 


सूचना पाकर मृतक के बड़े भाई भी गांव आ गए। वह मुंबई में रहते हैं। शव देखकर वह व अन्य परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें ढांढस बंधाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद वो अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए। छोटी बेटी फूट-फूटकर रोते हुए आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रही थी। 

मृतक की छोटी बेटी से जबरन शादी करना चाहता था गौरव

मृतक की पत्नी ने बताया कि गौरव ने अपने साथियों संग मिलकर उनके पति की हत्या की है। गौरव उनकी छोटी बेटी से जबरन शादी करने की जिद पर अड़ा था। हालांकि गौरव पहले से शादीशुदा है। उसने उनके पति को धमकी दी थी कि अगर बेटी से शादी नहीं कराई तो उनको मार देगा।  

मंदिर में गौरव की पत्नी ने की थी टिप्पणी 

मृतक की बड़ी बेटी ने बताया कि सोमवार की सुबह वह बहन के साथ माता के मंदिर में जल चढ़ाने गई थी। वहां गौरव की पत्नी और मौसी मिल गईं। उन्होंने दोनों बहनों पर कोई टिप्पणी कर दी। उसी समय लड़कियों के पिता भी मौके पर आ गए। उन्होंने भी विरोध करते हुए कहा कि वह अगर चुप हैं तो इसका मतलब यह नहीं कि वह कुछ नहीं कर सकते। इसके कुछ देर बाद ही गौरव ने हत्या को अंजाम दिया था।  

छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने से कर दिया था मना 

किसान ने 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के विरुद्ध घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गौरव 15 दिनों तक जेल में रहा था। इसका मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए उन पर दबाव बना रहा था। बेटी के पिता ने ऐसा करने से मना कर दिया था। इससे गौरव उनसे रंजिश मानता था।   

योगी सरकार पर बरसे राहुल गांधी, कहा- दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है यूपी

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही आपराधिक वारदातों और कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राज्य की योगी सरकार पर निशाना साधा है. हाथरस और बुलंदशहर की घटनाओं का जिक्र करते हुए राहुल ने कहा कि उत्तर प्रदेश दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है.



कांग्रेस नेता ने ट्विटर पर लिखा, ''भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश दिन पर दिन बदतर प्रदेश बन रहा है. इस क़ानून अव्यवस्था से कोई भी अछूता नहीं है- ये हर समुदाय के लिए अभिशाप है.''


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

गाजियाबाद में 2450 जगहों पर होलिका दहन: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, पुलिस अलर्ट पर

  गाजियाबाद वसुंधरा सेक्टर 2b में होलिका दहन की तैयारी की तस्वीर  गाजियाबाद में होली पूजन और होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ...